मेरी कविताएं -विविध-1-'रणनीति'
:: रणनीति ::
आप
यदि बढ़ना चाहते हैं - आगे,
तो होना भी चाहिए,
तैयार
हटने को पीछे।
युद्ध की विजय-रणनीति यही है,
और सही भी।
कभी-कभी रूकना या पीछे हटना
लाभदायक ज्यादा होता है,
तुलनारूपेण आगे बढ़ने से।
हमेशा आगे बढ़ना
एक कारण भी हो सकता है,
सबसे पीछे होने का


1 comments:
सहमत हूँ! कदम खीचना भी जरुरी है,आगे बढने के लिए....बढिया...आभार!
Post a Comment